{"_id":"59adb1334f1c1b11278b526a","slug":"161504555315-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में हुए परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में हुए परिवर्तन
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चन्दौली। क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध की घटनाओं को रोकने में विफल प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने रविवार की देर रात इन सभी के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर नए स्थानों पर तैनाती कर दिए। इसमें कुछ ऐसे भी थाना प्रभारी हैं जो 58 साल की उम्र कर चुके हैं इन लोगों को हटाकर डायल 100 में रखा गया है।
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने रविवार को छह थाना प्रभारी और दो चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन कर दिया है इसमें धीना थानाध्यक्ष डोरीलाल 58 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं जिसके कारण इन्हें हटाकर डायल 100 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं नक्सल सेल के प्रभारी रहे एनएन सिंह को शहाबगंज को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। शहाबगंज के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को चकिया थाना प्रभारी बनाया गया है। चकिया में कार्यरत रहे टीबी सिंह को सकलडीहा थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि सकलडीहा में कार्यरत भैया छविनाथ को नक्सल प्रभारी नियुक्त किया गया है। स्वामीनाथ प्रभारी कंप्यूटर सेल को धीना का चार्ज दिया गया है। मोहरगंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को माधोपुर, अरविंद चौहान डायल 100 को मोहरगंज का प्रभारी बनाया गया है। पिछले दिनों कूड़ा बाजार में लाखों रुपये की चोरी होने के बाद लापरवाही मिलने पर पुलिस लाइन में अटैच किए गए माधव सिंह को अलीनगर व संतोष राय को पुलिस लाइन से चंदौली में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन