फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16 poor houses burnt with stubble

ठूंठ के साथ जल गए 16 गरीबों के आशियाने

Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 poor houses burnt with stubble
शहाबगंज के बड़गांवा में पीड़ितों को राहत सामाग्री बांटते डीएम संजीव सिंह, एसडीएम प्रेम प्रकाश म? - फोटो : CHANDAULI
शहाबगंज क्षेत्र के करनौल और बड़गांवा गांव के सिवान में सोमवार की दोपहर लगी आग से सैकड़ों बीघा खेत का ठूठ जल गया। इस दौरान सोबंधा नहर के पास वनबासी बस्ती में गरीबों के 16 रिहायशी मिट्टी के घर और गृहस्थी का सामान भी जल गया। चीख पुकार मच गई लोग जान बचाकर भागे। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक 16 गरीबों का आशियाना पूरी तरह जल गया था।घटना की सूचना पाकर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा और देर शाम डीएम संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों की हर संभव मदद का वादा किया। डीएम, एसडीएम ने पीड़ितों को राहत सामाग्री भी बांटी।
विज्ञापन

करनौल गांव के सिवान में सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। तेज हवा के साथ आग विकराल होकर सोबंथा नहर की पटरी पर बसे वनवासी बस्ती में पहुंच गयी। बस्ती के लोग जब तक कुछ समझते तब तक रिहायशी मकान धूं धूं कर जलने लगे। ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता तब तक जितेंद्र, शिवरात्रि, मंगरू, घूरफेकन, अनिल, पप्पू, लालता, कैलाश, नटवर, सिपाही, पन्नू, मन्नू, बुद्धू, मीना और राजेश के मिट्टी के मकान और झोपड़ी जल गए। सूचना पाकर एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने बस्ती में पहुंचकर पीड़तों से मिलकर ढांढस बधाया। उन्होंने राजस्व कर्मी को क्षति का आंकलन कर आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी 16 परिवार को रहने के लिए शहाबगंज ब्लॉक परिसर में व्यवस्था कराने, खाने पीने की तत्काल व्यवस्था, तिरपाल, मुआवजा की प्रक्रिया शुरू कराने, फूड पैकेट्स और अन्न की व्यवस्था, पीने के पानी के लिए तत्काल दोनो हैंडपंप को ठीक करवाने के निर्देश दिए। वहीं देर शाम मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी संजीव सिंह ने भी पीड़ित परिवारों को राहत सामाग्री बांटी और उनके हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों के लिए विकास खंड परिसर शहाबगंज में पका भोजन भोजन, पेयजल ,ठहरने एवं परिवारों के पशुओं के लिए चारा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परिवार को आपदा मोचन निधि से आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास , आवास हेतु भूमि पट्टा, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय प्रदान कर उनका पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव सिंह, जिलाधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed