फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   16 lakh drinking water system will improve in Kanshi Ram house

कांशीराम आवास में 16 लाख से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sun, 30 Aug 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
16 lakh drinking water system will improve in Kanshi Ram house
कांशीराम आवास में 16 लाख से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप को सही करने के चेयरमैन ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। नगर के ओड़वार स्थित कांशीराम आवास में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को शनिवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने जल्द ही पानी की बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया। उन्होंने वहां खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत किए जाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही 16 लाख रुपये की लागत से नई बोरिंग कराई जाएगी।

नगर के वार्ड संख्या एक स्थित ओड़वार में बने कांशीराम आवास में 16 ब्लॉक में कुल 192 फ्लैट है। जिसमें लगभग एक हजार की आबादी निवास करती है। यहां लगे ट्यूबवेल की बीस दिन पूर्व धंस गई थी। जिससे लोगों के समक्ष पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। वहीं आवास क्षेत्र में लगे नौ में छह हैंडपंप खराब पड़े है। हालांकि इस दौरान सुबह व शाम टैंकर से पानी से आपूर्ति की जा रही है। पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने कांशीराम आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों से मुुलाकात की जल्द ही पीने के पानी की व्यवस्था को सही किए जाने का भरोसा दिलाया। चेयरमैन ने खराब पड़े हैंप को ठीक किए जाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया। चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि जब तक हैंडपंप सही नहीं होते जाते है तब तक टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी। वहीं एक सप्ताह के भीतर ट्यूबवेल के लिए नई बोरिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed