{"_id":"5c801baabdec221428361243","slug":"151551899562-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग , हजारों रुपये मूल्य का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग , हजारों रुपये मूल्य का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत भूपौली बाजार में बुधवार की भोर में शीतल निषाद के मिठाई की दुकान में बिजली कि शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से हजारों रूपये मूल्य का सामान जल कर राख हो गया। लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया, इससे आस पास के घरों तक आग नहीं पहुंची।
बाजार निवासी शीतल निषाद की मिठाई की दुकान सड़क के किनारे है। रोजाना की तरह मंगलवार की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। बुधवार की भोर में करीब तीन बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोगों की आंख खुलती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चिटचिट की आवाज से लोगों की नींद खुली और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। इससे आस पास के घरों तक आग नहीं पहुंची। हालांकि इस बीच दुकान में रखा कुर्सी, मेज, टेबल, रैक, बर्तन सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जल कर नष्ट हो गया। गांव के प्रधान बबलू यादव ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता कराने की मांग प्रशासन से की है।