{"_id":"5c72e917bdec224c8b1b07f1","slug":"151551034647-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी एसपी बनने के बाद अमित ने शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी एसपी बनने के बाद अमित ने शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित ने शहीदों को किया नमन
सचित्र- 25
धानापुर। पीसीएस परीक्षा पास करने वाले क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र अमित सिंह ने रविवार को गांव स्थित बाबा प्रसन्नदास जी महाराज के दरबार में मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही कुल देवी मां कालिका सहित गांव के अन्य मंदिरों में भी दर्शन- पूजन किया। अंत में अपने शहीदी धरती के पूर्वजों को नमन करने शहीद स्मारक धानापुर पहुंचकर शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किया।
किसान नेता राष्ट्रसेवी अंजनी सिंह ने कहा कि अमित सिंह ने यह रुतबा हासिल करके खड़ान सहित धानापुर चंदौली का नाम रोशन किया है। जनपद से चयनित हुए सभी पांचों युवाओं व उनके परिवारजनों को भी बधाई दी। अन्य नौजवानों को इन सभी युवाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान उनके साथ सुजीत सिंह सुड्डू, बचाऊ सिंह, रमेश सिंह, विश्वनाथ खरवार, अश्वनी सिंह, गुड्डू सिंह, विपिन सिंह, विजयबहादुर सिंह, अजीत सिंह, रूपेश सिंह, कन्हैया सिंह, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, सोनू सिंह, भोलू सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो