{"_id":"5c72e8ddbdec224e0121e70f","slug":"151551034589-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ट्रेने आज रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ट्रेने आज रहेंगी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन छोटी खबरों की फाइल-
01. नौ ट्रेने आज रहेंगी निरस्त
पीडीडीयू नगर। रेलवे के लाख प्रयास के बाद भी ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी अप और डाउन की नौ ट्रेनें निरस्त रहेगी। लगातार ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्री उबने लगे हैं और लगातार यही पूछ रहे हैं कि आखिर कब स्थिति सामान्य होगी।
सोमवार को अप की ओर जाने वाली कोलकाता झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस, मुंबई हावड़ा मेल, सियालदह दिल्ली एक्सप्रेस, दानापुर आनंद बिहार जनसाधारण एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली आनंद बिहार कोलकाता एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, फरक्का, मालदा टाउन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। ब्यूरो
02. वाहन से गिरकर किशोर घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइयां ग्राम में रविवार की शाम वाहन पर लगे डीजे बाक्स पर चढ़ रहे बृजेश कुमार का पुत्र किशन (12) पैर फिसलने के कारण गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
03. आग बुझाने जा रहा दमकल दुर्घटनाग्रस्त
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत बौरी गांव में पुआल में लगी आग को बुझाने जा रहा दमकल गोधना चौराहा के समीप शनिवार की रात नौ बजे मिनी ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। यह संयोग था कि फायर ब्रिगेड के वाहन में बैठे सभी सिपाही बाल बाल बच गए। घटना के बाद मिनी ट्रक वहां से भाग निकला। प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना अलीनगर थाने और सीओ सदर को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। बाद में प्रभारी अधिकारी एसपी से इस घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीओ, थानाध्यक्ष आदि पहुंचे और घटना के बावत मुकदमा दर्ज की। वाहन क्षतिग्रस्त होने से मुगलसराय फायर ब्रिगेड के पास आग बुझाने के लिए मात्र चार हजार लीटर क्षमता का वाहन बच गया है। ऐसे में आग लगने की बड़ी घटना होने पर दिक्कत हो सकती है। ब्यूरो
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1700