पीडीडीयू नगर। अग्नि शमन विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैयदराजा और अभिषेक हास्पिटल जनरल नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में छात्राओं और प्रशिक्षु नर्सों को अपदा प्रबंधन की सीख दी गई। उन्हें भूकंप, आग लगने, बाढ़ की स्थिति में आपदा राहत की प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षित किया। सबसे पहले अग्निशमन टीम सैयदराजा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पहुंची। यहां प्रधानाचार्य कनक लता की देख रेख में अग्निशमन के प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह के नेेतृत्व में टीम के सदस्यों ने छात्राओं को आपदा की स्थिति में तीन मिनट में भवन खाली कराने, सभी को सुरक्षित स्थान पर एकत्र करने, प्राथमिक उपचार आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। वहीं आग के प्रकार, आग लगने के कारण, बुझाने के तरीके प्रयोग कर दिखाए गए। टीम ने छात्राओं के समझाने क लिए प्रयोग के तौर पर सात टीम गठित की गई। छात्रों की अलग अलग टीम ने भवन खाली कराया, छात्रों को सुरक्षित स्थान पर एकत्र किया, ऊंचे बिल्डिंग से बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा, प्राथमिक उपचार किया, परिवार वालों से संपर्क कराया, घर तक बच्चो को सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की। इसी तरह अभिषेक हास्पिटल जनरल नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कॉलेज में टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षु नर्सों, कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में बचाव के तरीके से समझाए। टीम में खुर्शीद अहमद, सुरेन्द्र नरायन यादव, रजनीश कुमार राय, सुुुभाष सिंह रहे।