फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भीड़ से निपटने के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

भीड़ से निपटने के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
भीड़ से निपटने के लिए  रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के बाद अप की ट्रेन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे दिल्ली मुंबई के लिए 7 स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इससे यात्रियों को वापसी में असुविधा नही होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना से आनंद विहार के लिए 15, 18 और 22 नवंबर को स्पेशल ट्रेन पटना से रात 8:30 बजे खुलेगी। इसी तरह पटना से आनंद विहार के बीच एसी स्पेशल ट्रेन 17 को शाम 7:30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी। 18 नवंबर को गया से आनंद विहार के लिए शाम 7:30 बजे ट्रेन खुलेगी। गया से दिल्ली के लिए 15 नवंबर को शाम 04:20 बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। पटना से मुंबई के बीच नई ट्रेन 17 नवंबर को रात 11:30 बजे पटना से खुलेगी। पटना से मुंबई के लिए सुपर फास्ट एक्सप्रेस 19 नवंबर को शाम 4:15 बजे पटना से खुलेगी। इसी तरह 17 नवंबर को रात 11:45 बजे पटना से सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed