फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पांच दिन बाद खुले बैंकों में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

पांच दिन बाद खुले बैंकों में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

Tue, 13 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद खुले बैंकों में पुलिस ने चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पांच दिनों की लगातार बंदी के बाद बैंकों के बंद ताले सोमवार को खुलने पर अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान नगर के विभिन्न बैंकों से लगभग दो दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। जांच के दौरान नगर से गुजर रहे एसपी संतोष कुमार सिंह ने भी अपने साथ चल रहे दस्ते के पुलिसकर्मियों से कुछ बैकों में जांच कराई। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को जांच करते देख लोगों ने राहत महसूस की।

पुलिस के जवानों ने चंदासी स्थित एचडीएफसी बैंक से जांच की शुरुआत की। यहां जांच के बाद यूको, कार्पोरेशन, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इलाहाबाद, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई आदि बैंकों में अभियान के तहत जांच पड़ताल की। इस दौरान पुलिस ने बैंकों व बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और संदेह होने पर लगभग दो दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया। बैंकों में अचानक पहुंचे पुलिसकर्मियों को देख पहले तो उपभोक्ताओं में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही पर बाद में पुलिसवालों को संदिग्ध लोगों की जांच करते देख उनकी समझ में सबकुछ आ गया। चेकिंग करने वाली पुलिस टीम में एसआई हरिकेश, शिवानंद मिश्रा सहित प्रवीण तिवारी, मनीष यादव, चंद्रशेखर, प्रह्लाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed