{"_id":"5be86fecbdec2269360cba00","slug":"151541959660-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर हैंडल खराब होने से 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर हैंडल खराब होने से 45 मिनट खड़ी रही ट्रेन
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी से रांची जा रही 18612 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस का प्रेशर हैंडल खराब होने से शनिवार की देर शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही। टीआरएस विभाग के लोगों ने तकनीकी खराबी दूर की। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
इंटरसिटी शनिवार की शाम पांच बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल होने पर ट्रेन खुल गई। अत्यधिक भीड़ होने की वजह से कुछ यात्री ट्रेन पर सवार नहीं हो सके और चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ने लगे। यात्रियों को दौड़ता देख ट्रेन के गार्ड ने प्रेशर डाउन कर दिया। इससे ट्रेन रुक गई। यात्रियों के सवार होने पर ट्रेन का प्रेशर चालू किया गया लेकिन प्रेशर मिस हो गया। इससे ट्रेन खुल नहीं सकी। चालक और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर टीआरएस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हैंडल बदल दिया। इस तरह 45 मिनट की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
पीडीडीयू नगर। अमृतसर से हावड़ा जा रही 13006 डाउन पंजाब मेल में यात्रा कर रही गर्भवती महिला यात्री ने शनिवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों और चिकित्सकों के टीम की निगरानी में बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों के स्वस्थ रहने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन के कोच संख्या एस-1 के सीट संख्या 36 पर पटना निवासी बसंती देवी अपने भाई ओमप्रकाश के साथ यात्रा कर रही थी। यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शनिवार की रात ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर अपने निर्धारित समय से सवा तीन घंटे की देरी से सवा नौ बजे पहुंची। ट्रेन रुकते ही बसंती के परिवार वालों और अन्य यात्रियों ने महिला के तबियत खराब होने की सूचना स्टेशन के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर आरपीएफ के एसआई एके राय, एएसआई राजेशचंद्र महिला कांस्टेबलों के साथ पहुंचे तो जीआरपी भी मौके पर पहुुंच गई। स्टेशन अधीक्षक ने प्रसव पीड़ा की सूचना लोको मंडलीय चिकित्सालय को दी। सूचना पर डॉ. अनुज चौधरी चिकित्सकीय टीम के साथ स्टेशन पर पहुंचे और इनकी देख रेख में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद के बाद चिकित्सकों ने जच्चा बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया। इसके बाद इसी ट्रेन से महिला गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।