फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जयकारे के बीच हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन

जयकारे के बीच हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन

Sun, 11 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
जयकारे के बीच हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन
चित्रिगुप्त की प्रतिमा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद शनिवार को जयकारे के बीच मूर्ति का विसर्जन किया गया। इसके पूर्व हुई गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस दौरान मेधावियों का सम्मान किया गया।

नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोदशाला और मानसनगर सामुदायिक भवन में शुक्रवार को धूम धाम से कायस्थ समाज की ओर से चित्रगुप्त पूजा की गई। इसमें मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने समाज के दसवीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अनिकेत सिन्हा, अमन श्रीवास्तव, धीरज, विपिन बिहारी, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. उमाशरण, देवेन्द्र श्रीवास्तव रहे। मानसनगर सामुदायिक भवन में शाम के वक्त समाज के मेधावी छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंडल यांत्रिक अभियंता सुनील कुमार वर्मा के हाथों इंटरमीडिएट की तनिष्का, शुभम, अंशिका, मोहित, प्रिंस, स्वाति, श्रेया, आनंद आदि छात्र खुशी से झूम उठे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, बनारस सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव हरिओम शरण श्रीवास्तव और कृष्णचंद्र प्रसाद को स्मति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूजन अर्चन के बाद शनिवार को दोपहर में भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। और अलीनगर स्थित गंगा नहर में मूर्ति विसर्जित की गई। इस मौके पर पूजा के संयोजक अभिषेक नारायण, विपिन कुमार सिन्हा, अक्षय कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र कुमार सिन्हा, विशेषशील वंदे, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, विवेक श्रीवास्तव, अमिताभ, अमृत शंकर पियूष रंजन, रमेश श्रीवास्तव, विनय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed