फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बीस हजार की इनामी कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

बीस हजार की इनामी कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 10 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बीस हजार की  इनामी कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
चहनियॉ। गोवर्धन पूजा के मौके पर शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। लक्ष्मणगढ़ स्थित लच्छु ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में कुश्ती दंगल का उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इसी तरह जुड़ा हरधन प्राचीन व्यायामशाला में कुश्ती की शुरूआत बाबा
विज्ञापन

कीनाराम मठ रामगढ़ के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस मौके पर बीस हजार रुपये तक की इनाोमी कुश्ती हुई।
लच्छु ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में कुश्ती दंगल के उद्घाटन समारोह में विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कुश्ती की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर ओलंपिक में पहलवान भारत का मान ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने चाचा एमएलसी बृजेश सिंह के कोटे से विवाह मंडप बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इस दौरान पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि इस विधा को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मुगलसराय विधायिका साधना सिंह ने कहा की बाबा के धाम पर आकर धन्य हो गई। इस धाम के विकास के लिये जितना हो सकेगा मदद करुंगी। इस अवसर पर विवेक, कैलाशनाथ यादव, धनंजय सिंह, प्रभुनारायण सिंह, लल्ला, श्याम सुंदर सिंह, अशोक सिंह, अंबरीष सिंह भोला, बृजमोहन मौर्य, संजय सिंह, लालजी पहलवान, दीनानाथ यादव, शोभनाथ सिंह, अभिमन्यु मिश्र, प्रबंधक राजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। संचालन रामदरश यादव और सियाराम यादव ने किया। निर्णायक की भूमिका में उषाकांत पांडेय ने निभाई। इसी तरह क्षेत्र स्थित हरधन जूड़ा में प्राचीन व्यायामशाला में शुक्रवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के संयोजक अजीत कुमार सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर की। कार्यक्रम के कुश्ती आयोजक उमा पांडेय ने मुख्य अतिथि व पहलवानों तथा उस्तादों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बलुआ थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, संदीप सिंह, रविन्द्र यादव, रमेश पांडेय, राजेश यादव, हरकेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed