फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धान बेचने में महिला किसानों को मिलेगी सहूलियत

धान बेचने में महिला किसानों को मिलेगी सहूलियत

Sun, 14 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
धान बेचने में महिला किसानों को मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
चंदौली। अन्य योजनाओं की तर्ज पर अब शासन ने धान क्रय केंद्रों पर महिला किसानों को सहूलियत दी है। नए नियम के तहत महिला किसान किसी भी कार्य दिवस में क्रय केंद्रों पर पहुंच अपनी उपज को बेंच सकती है। जबकि लघु और सिमांत किसानों के लिए सप्ताह में दो दिन आरक्षित किया गया है। वह मंगलवार और शुक्रवार को क्रय केंद्र अपनी उपज को बेच सकेंगे। जिला प्रशासन ने इस बार धान खरीद के लिए 68 केंद्र बनाए है। विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से एक लाख 83 हजार तीन सौ एमटी धान क्रय करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पीसीएफ 26 क्रय केंद्रों पर 20 हजार 500 एमटी, यूपी एग्रो के नौकेंद्रों पर 26 हजार एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के पांच क्रय केंद्रों पर 16 हजार पांच सौ एमटी, खाद्य विभाग के नौ केंद्रों पर 44 हजार सात सौ, पीसीयू के आठकेंद्रों पर 11 हजार, एनसीसीएफ के छह केंद्रों पर 27 हजार, एफसीआई के एक केंद्र पर 26 हजार और नेफेड के चार क्रय केंद्रों पर 36 हजार एमटी धान की खरीद की जाएगी। शासन से लघु व सीमांत किसानों को धान बेचने के लिए सप्ताह में दो दिन आरक्षित कर दिए गए हैं। छोटे किसान मंगलवार व शुक्रवार को क्रय केंद्रों पर पहुंचकर अपनी उपज बेच सकेंगे। सीमांत किसानों से 30 व लघु किसानों से 25 कुंतल धान की खरीद की जाएगी।

चंदौली(ब्यूरो)। धान बेचने के लिए जिले के सभी तहसीलों के कुल 8969 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें चंदौली 3899, चकिया 1902, मुगलसराय 351, सकलडीहा 2618 व नौगढ़ के 199 किसान पंजीकृत है।
विज्ञापन

बोरे की नहीं होंगी कमी
चंदौली। धान खरीद में बोरे की कमी आड़े नहीं आएगी। जिला प्रशासन की ओर से धान खरीद को ने बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी है। क्रय केंद्रों पर 15 लाख बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं धान के वजन को मशीन व मजदूरों के साथ क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की तैनाती हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed