फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्सक को फटकार

खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्सक को फटकार

Thu, 04 Oct 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खराब प्रगति पर प्रभारी चिकित्सक को फटकार
चंदौली। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी एडीशनल सीएमओ डा. एनपी चौधरी ने बुधवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण दिवस पर केवल छह टीके लगाए जाने पर नाराजगी जताई और अभियान को गति देने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि शासन की ओर से मिले टीकाकरण लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना जरुरी हैं। इसमें लापरवाही करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक बुधवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाता हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को टीका लगाया जाता है। अभियान की वास्तविकता जानने के लिए बुधवार को नोडल अधिकारी एडीशनल सीएमओ डा. एनपी चौधरी ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हे केवल छह लोगों का टीकाकरण किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। काउंटर पर पहुंच उन्होने दवाओं की वैधता चेक करने के साथ ही पूछताछ भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन से जिले में टीकाकरण के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7469 लोगों का टीकाकरण किया जाना हैं। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकसित्सक डा. पीपी उपाध्याय ने बताया कि अब तक 33 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और समय से लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन डा. एनपी चौधरी ने टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रचार प्रसार आवश्यक हैं। इस दौरान सहायक शोध अधिकारी अशोक कुमार, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, रुबी सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed