{"_id":"5bb3c84b867a554f1b136746","slug":"151538508875-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर छात्राओं ने मतदाताओं को किया जागरूक
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को तहसीलदार लालता प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाने और चुनाव के दौरान मतदान करने का आह्वान किया। इसके पूर्व जयंती पर छात्राओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया।
रैली में छात्राएं नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। इन तख्तियों पर घर- घर साक्षरता ले लाएंगे- मतदाताओं को जागरूक बनाएंगे आदि नारे लिखे थे। इस दौरान छात्राएं लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक भी कर रही थीं। रैली निकालने से पूर्व महाविद्यालय की प्राचार्या आभा सिंह व मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने दोनों महापुरुषों की जीवनी व मतदाता जागरूकता से संबंधित आकर्षक रंगोली भी बनाई। रैली में बीए, बीएससी, बीएड, बीटीसी, बी कॉम, बीएफए संकायों की छात्राओं ने शिरकत की। इस मौके पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार नीलम सिंह, लेखपाल सर्फुद्दीन मौजूद थे।