{"_id":"5bb277e2867a5570f05d7f60","slug":"151538422754-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धीना। पीडीडीयू नगर- पटना रेलखंड के धीना रेलवे स्टेशन के समीप भैसउर गांव के पास रेलवे लाइन पर फाटक बनाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने में दर्जनों गांवों के लोग शामिल हुए। चेतावनी दी कि फाटक बनाए जाने तक उनका धरना- प्रदर्शन जारी रहेगा।
किसान नेता दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को दरकिनार कर रेल विभाग ने कुछ दिनों पूर्व सड़क के दोनों ओर गड्ढा खोदवा दिया है। इससे ग्रामीणों का रेल क्रासिंग से होकर आवागमन बंद हो गया है। यही नही फाटक न होने से दर्जनों लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी रेलवे की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है। इससे आजिज क्षेत्र की जनता ने आंदोलन शुरू किया है। रतन सिंह ने कहा कि मार्ग पर बहुतायत में आवागमन को देखते हुए फाटक लगाना जरूरी है। सांसद प्रतिनिधि रमेश राय ने कहा कि समस्या से अवगत सांसद समस्या के निदान के लिए प्रयासरत हैं। पंचखरी के ग्राम प्रधान विनोद यादव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए यहां फाटक बनाया जाना आवश्यक है। धरना में पूर्व ब्लाक प्रमुख बरहनी महेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, दरोगा राय, श्रीप्रकाश शुक्ला, श्रीराम चौबे, मुसाफिर उपाध्याय, दिनेश तिवारी, जय प्रकाश, धनंजय, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शशिनाथ शुक्ला व संचालन राधेश्याम राय ने किया।