फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विधायक नेजनचौपाल में सुनी समस्याएं

विधायक नेजनचौपाल में सुनी समस्याएं

Tue, 02 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
विधायक नेजनचौपाल में सुनी समस्याएं

विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के भदाहू, मिर्जापुर, शाहीदग़ांव व अमरा में जनचौपाल लगाई। वे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए और निदान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने विधायक को नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, हैंडपंप सहित वृद्धा व विधवा पेंशन, शादी अनुदान आदि मिलने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अमरा गांव की प्रजापति बस्ती में तत्कालहैंडपंप लगवाने व किशुनपुरा- अमरा मार्ग के शीघ्र मरम्मत का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों गरीबों, किसानों, व्यापारियों सहित हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। ग्राम संपर्क अभियान के दौरान उन्होंने 70 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान हृदयनारायण तिवारी, कमलाकांत मिश्रा, सुजीत जायसवाल, राजेश सिंह, डॉ. रामानुज यादव, रामजी मिश्रा, शिवजी सिंह, हरिद्वार मिश्रा, जिउत यादव, दयाराम, परमहंस, प्यारे गोंड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed