{"_id":"5b9c0b39867a557fee0260ff","slug":"151536953145-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर स्थित ओंकारनाथ संगीत संस्थान में शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती के चलचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।
कुमारी आकांक्षा ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम, स्नेहल गुप्ता ने राग जौनपुरी में छोटा ख्याल व भजन तू सांचा साहिब मेरा भजन से माहौल को संगीतमय कर दिया। अग्रीमा ने राग खमाज में छोटा ख्याल व एक भजन मैं गोविंद गुण गाना की प्रस्तुत की। अगली कड़ी में कुमारी श्रेया ने राग आशावरी में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। अंतिम कलाकार के रूप में तन्वी ने राग देश में छोटा ख्याल व सांवरिया मन भायो रे भजन की प्रस्तुति की। तबले पर अशोक कुमार व हारमोनियम पर श्रुति पांडेय ने संगत की। इस मौके पर सोमनाथ बैनर्जी, अशोक कुमार,परिमल चंद्र उपस्थित रहे। संचालन धर्म प्रकाश शर्मा ने किया।