{"_id":"5b5f694e4f1c1b66428b4eff","slug":"151532979534-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया आवेदन
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली(ब्यूरो)। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। नगर क्षेत्र से शिविर में लाभार्थियों ने आवास, पेंशन समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 131 आवेदन जमा किए। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, लेकिन जानकारी व जागरूकता के अभाव में उक्त योजनाओं से गरीब आच्छादित होने से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे गरीबों को चिह्नित कर उन्हें लाभान्वित करने की पहल की जा रही है। इसके तहत नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगवाकर आवास, पेंशन, राशन कार्ड आदि योजनाओं के लिए लोगों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे पात्रों का चयन कर उनके फार्म भरवाएं जा रहे हैं। ताकि वंचित पात्रों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास के लिए 70, राशन कार्ड के लिए 25, विधवा पेंशन को 10, विकलांग पेंशन के लिए एक और वृद्धा पेंशन के लिए 25 लोगों ने फार्म भरा। इस दौरान इकबाल अहमद, घनश्याम, अनिल सिंह उपस्थित रहे।