{"_id":"5aa2e3914f1c1bb0758b4886","slug":"151520624529-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय बाजार में छूट्टा पशुओं के आतंक से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय बाजार में छूट्टा पशुओं के आतंक से लोग परेशान
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। स्थानीय बाजार में जीटी रोड पर छुट्टे पशुओं से परेशानी हो रही है। सड़क पर पशुओं के बैठे रहने की वजह से आए दिन जाम लगता है और दुर्घटनाओं में लोग जख्मी हो रहे हैं। बावजूद इसके सड़क पर बैठने वाले पशुओं के लिए न तो पालिका प्रशासन कार्रवाई कर रही है और न ही जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है।
पंडित दीनदयाल नगर (मुगलसराय) पालिका की आबादी करीब दो लाख है। जिले में एक मात्र नगर होने की वजह से पूरे जिले के लोग खरीददारी के लिए मुगलसराय आते हैं। यही नहीं वाराणसी जाने के लिए भी इसी रास्ते से लोग जाते हैं। ऐसे में जीटी रोड पर अत्यधिक दबाव है। सड़क पर छुट्टे पशुओं के होने और बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहन खड़ी कर सवारियों को भरने की वजह से आए दिन जाम लगता है। नगर के एलबीएस कटरा, स्टेशन गेट, नई सट्टी के समीप जीटी रोड पर तमाम छुट्टा पशु बैठे रहते हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। कई बार सांड़ आपस में लड़ जाते हैं और सड़क दुर्घटना हो जाती है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि जल्द ही इसके लिए उपाय किए जाएंगे।