{"_id":"5a639d9d4f1c1b82268b56c1","slug":"151516477853-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मार्ग बनाये जाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मार्ग बनाये जाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय । खराब हो गए कालीमहाल -सहजौर मार्ग के निर्माण के लिए शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत करने के बाद इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराये जाने की मांग की है।
कालीमहाल -सहजौर मार्ग काफी समय से खराब है जगह जगह गड्ढे हैं। वहीं मार्ग की गिट्टियां भी उखड़ गई है । इससे आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के लोहरा, सहजौर, मड़ई, रौना, भीखपुर, कुरहना, कैली आदि गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक , सांसद व विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग के मरम्मत कराये जाने मांग की हैं। चेताया कि अगर मार्ग पर निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। । इस दौरान चंदन, बंसलोचन, सोनू, मास्टर, मनोज , राकेश आदि शामिल रहे।