{"_id":"5a074ba54f1c1bca678bac70","slug":"151510427557-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट मीटिंग में रेल कालोनियों मे गंदगी पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट मीटिंग में रेल कालोनियों मे गंदगी पर जताया आक्रोश
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे महागठबंधन यूनियन की पावर हाउस के पास आयोजित गेट मीटिंग में रेलवे कालोनियों में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान रेलवे के मंडलीय अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने का आह्वान किया गया। चेतावनी दी गई कि ऐसा नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
अध्यक्षता करते हुए एके सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों की एकता से ही संगठन को मजबूती मिलेेगी। इस मौके पर स्वामीनाथ यादव ने कहा कि रेलवे कालोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पर्याप्त साफ सफाई न होने से रेलकर्मी नारकीय स्थिति में रहने को विवश हैं। कहा कि मंडलीय रेलवे अस्पताल में रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं है। केंद्रीय सहायक महामंत्री अशोक सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की बेहतर इलाज की व्यवस्था व रेलवे कालोनियों की नालियों की नियमित सफाई हो। कहा अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, कालोनियों में उगे झाड़ झंखड़ को साफ करने, मरीजों के शोषण को समाप्त करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंदोलन लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर एसके सिंह, एमके गुप्ता, शिव कुमार सिंह, संतोष गोंड, आरपी यादव, देवेन्द्र प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, पवन कुमार, अनिल कुमार, आरसी सिंह, विनोद सिंह यादव, बीके पाल, एसपी सिंह, उपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।