फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में भी अर्घ्य देने को उमड़े श्रद्धालु

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अर्घ्य देने को उमड़े श्रद्धालु

Fri, 27 Oct 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी अर्घ्य देने को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
मुगलसराय। जिले के ग्रामीण इलाकों में डाला छठ पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा। व्रती परिवारीजनों के साथ गीत गाते हुए समीप के सरोवर, नदी तटों, पोखरों के किनारे पहुंचे और विधि विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान स्वयं सेवी संगठनों ने सरोवर तटों की सफाई के बाद रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की थी।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय गांव स्थित शिव मंदिर पोखरा पर, गोधना ब्रह्म बाबा मंदिर पोखरा, सरने स्थित पोखरा पर अर्घ्य देने के लिए भीड़ जुटी। दुलहीकपुर संवाददाता के अनुसार दामोदरदास पोखरा पर भीड़ को देखते हुए पांच गोताखोरों की टीम लगाई गई, इसी तरह चंदासी पोखरा, बिसौरी तालाब, सतपोखरी तालाब पर लोगों ने अर्घ्य दिया। टाडांकला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मारूफपुर, टाडांकला, सरौली, महमदपुर, बड़गॉवा, नादी आदि गंगा घाटों पर अर्घ्य देने वालों की भीड़ रही। चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ गंगा घाट, पूरा विजयी, पूरा गनेश, हसनपुर सहित अन्य घाटों पर व्रतियों की भीड़ रही। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नरौली गंगा घाट पर आस्थावान उमडे़। कुछ व्रती महिलाएं पेट के बल लेटकर घाटों पर पहुंची। वहीं शाम के वक्त एसपी संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। इसी तरह क्षेत्र के प्रसाहटा, धरावं, हिंगुतरगढ़, बुढ़ेपुर,खड़ान सहित अन्य गांवों में भीड़ रही। घाटों पर जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, ग्राम प्रधान रामशरण यादव, डॉ. अजीत सिंह, आतिफ खान जिद्दी, कमलाकांत मिश्र, रामधनी यादव, संतोष सिंह, राजेश्वर सिंह आदि ने शुुुुभकामना दी। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार छठ पर्व के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए सरोवरों के किनारे व्रतियों के साथ उनके परिवारीजनों की भारी भीड़ जुटी। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत सरोवर सहित बगही कुम्भापुर, दुधारी नहर, छत्रपुरा व बरंगा नहर पर अर्घ्य देने वालों की भीड़ रही। चकिया, शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चकिया मां काली मंदिर पोखरा, सिकंदरपुर पोखरा, शिकारगंज पोखरे के साथ चंद्रप्रभा, कर्मनाशा नदी के तटों व विभिन्न गांवों में स्थित तालाबों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

चकिया(ब्यूूरो)। मां काली जी के पोखरे पर छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों की सेवा तथा सहायता करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं युगांधर सेवा समिति तथा मां काली छठ पूजा समिति द्वारा लगाए गए सहायता शिविरों का उद्घाटन विधायक शारदा प्रसाद ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व हैं तथा भारतीय संस्कृति की महान परम्पराओ से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर एसडीएम राम संजीवन मौर्या, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, कोतवाल अरविंद सिंह सिसौदिया, प्रदीप मौर्या, भगवानदास मौर्या, अभिषेक मिश्रा, रमेश गुप्ता,बब्बन यादव, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, गुरुदेव चैहान, लोहा चौहान, राजेश यादव, सकपाल सिंह राणा, सोधू चौहान, अनिल सिंह, भोला मौर्या, सरदार राजकुमार सिंह, राजेश चौहान आदि रहे।
.जगह जगह तालाबों की हुई सफाई
मुगलसराय(ब्यूरो)। सूर्य षष्ठी व्रत के मद्देनजर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए विभिन्न संगठनों ने तालाबों की सफाई की गई। नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से अलीनगर स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया । कोर के चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता के निर्देशन में स्वयंसेवियों द्वारा प्रांगण सहित तालाब के गंदगी और किनारों की सफाई की गई । इसके अलावा आसपास जंगली पौधो व बबूल आदि को छाँट कर रास्तो को सुगम बनाया गया । इस मौके पर विनोद राठौड़, कमलेश तिवारी, अरविंद रस्तोगी, राजेन्द्र गुप्ता, रंजीत कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, वासुदेव शर्मा, राजेश तिवारी, राहुल केशरी, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुशील कुमार आदि रहे । सकलडीहा कस्बा में गुरुवार को कस्बा में बिहार प्रांत से आए ग्रामीणों ने गली से लेकर सड़क व सरोवर की साफ सफाई किया।

मुगलसराय। नगर के मानसनगर स्थित मान सरोवर तालाब पर सूर्योपासना के पर्व डाला छठ के अर्घ्य के दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री अनिल राजभर पूजा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह व्रत समाज को एक सूत्र में पिरोने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहा कि छठ के पूर्व समाज के सभी वर्ग के लोग एक साथ मिलकर तालाब आदि की सफाई करते हैं। इस तरह प्रकृति के सरंक्षण की सीख इस व्रत से मिलती है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने जल्द ही मानसरोवर तालाब के घाट का और विकास किया जाएगा। इस मौके पर राजकिशोर सिंह, डा. अनिल यादव, अनिल गुप्ता, विकास शर्मा, राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, श्रवण यादव, विकासराज, निखिल, तौसिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed