{"_id":"59aefc1b4f1c1b74078b4777","slug":"151504640027-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षियों के मौत को गंभीरता से लें पशुचिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों के मौत को गंभीरता से लें पशुचिकित्सक
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। बर्ल्ड फ्लू रोग से बचने के लिए सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कैंप कार्यालय पर पशु चिकित्सकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीवीओ से कहा कि पशुओं के रोग व मौत को गंभीरता से लें। कहीं से शिकायत मिलने पर तत्काल टीम को भेज कर इलाज कराएं। किन कारणों से मौत हो रही है। इसके विषय में जानकारी हासिल कर इससे बचने के उपाय को खोजें।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि इस समय पशुओं में कई प्रकार के रोग फैल रहे हैं। किस प्रकार के रोग के बढने की आशंका इस मौसम में होती है। इसकी पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों की छुट्टी सामाप्त करें। इन लोगों को सेंटर के साथ-साथ जिला अस्पताल के हमेशा संपर्क में बने रहने के लिए हिदायत दें। उन्होंने कहा कि किसी भी कारण से यदि पशुओं की मौत होती है तो उसके मृत शरीर को खुले में फेकने की बजाय गढ्ढा खोदकर उसमें दफन करें। जिससे मृत शरीर के उपर पाए जाने वाले कीटाणु किसी अन्य पशु व मनुष्य के संपर्क में न आने पाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि बर्ल्ड फ्लू के लिए जांच की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि इस समय गांव, बाजारों में नियमित रूप से साफ-सफाई रोस्टर के हिसाब कराएं ताकि गंदगी न पनपने पाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह, क्षेत्राधिकारी चकिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।