फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आज से बदल जाएंगे पांच जोड़ी ट्रेनों के नंबर

आज से बदल जाएंगे पांच जोड़ी ट्रेनों के नंबर

Sun, 03 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
आज से बदल जाएंगे पांच जोड़ी ट्रेनों के नंबर

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल में चल रही पांच जोड़ी ट्रेनों के नंबर रविवार से बदल दिए जाएंगे। इसमें दो जोड़ी ट्रेनों को एक साथ मिला भी दिया जाएगा। सीपीआरओ हाजीपुर राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें जो पैसेंजर ट्रेनों के नाम से जानी जाती थीं रविवार से मेमू के नाम से जानी जाएंगी।

मुख्य जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हाजीपुर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार तीन सितंबर से गया और डेहरी आन सोन के बीच चलने वाली दो जोड़ी सवारी ट्रेनों 53601/ 53602 तथा 53603/ 53604 को एक साथ मिलाकर दिया गया है। अब उक्त दोनों ट्रेनें एक ही नए नंबर 63289 / 63290 से चलाई जाएंगी। वहीं 53607 गया डेहरी आन सोन पैसेंजर को 63291, 53608 डेहरी आन सोन गया पैसेंजर को 63292, 53609 डेहरी आन सोन मुगलसराय पैसेंजर को 63293, 53610 मुगलसराय डेहरी आन सोन पैसेंजर को 63294, 53613 गया मुगलसराय पैसेंजर को 63295 और 53614 मुगलसराय गया पैसेंजर को 63296 नंबर से चलाया जाएगा। बताया कि उपरोक्त सभी पैसेंजर ट्रेनें मेमू के नाम से जानी जाएंगी तथा अपने पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed