{"_id":"595a939e4f1c1b9c168b457c","slug":"151499108254-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस वितरण
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बाजार भाग दो व प्राथमिक विद्यालय शाहकुटी में इस्टर्न बाजार सभासद शैलेंद्र कुमार गुप्ता व समाजसेवी अभय नाथ तिवारी ने बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण किया। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान वहां बच्चों को हर दिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पूर्व सरकारी विद्यालयों में बच्चो को खाकी रंग की यूनिफार्म वितरित हुआ करती थी, लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद बच्चों के यूनिफार्म का रंग बदल गया। बच्चों में उत्साह पैदा करने के साथ का लिए इस बार प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पब्लिक स्कूल के बच्चों की तरह स्मार्ट बनाने की उद्देश्य से रंगीन यूनिफार्म बनवाई है जिसका वितरण शुुरू हो चुका है। सोमवार को मुगलसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय पूर्वी बाजार भाग दो व प्राथमिक विद्यालय शाहकुटी में इस्टर्न बाजार सभासद शैलेंद्र कुमार गुप्ता व समाजसेवी अभय नाथ तिवारी ने अपने हाथों से बच्चों में नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण किया। इस दौरान शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि साफ सुथरे और अच्छे कपड़े पहनने से मन हमेशा प्रफुल्लित रहता है। इसलिए यह आवश्यक है कि स्कूल बच्चों को यूनिफार्म का रंग ऐसा हो जिससे उनके भीतर हमेशा एक उमंग का संचार होता रहे । समाजसेवी अभय तिवारी उर्फ द्ददू ने कहा कि यूनिफार्म हमें अनुशासन में रहना सिखाती है इसलिए आवश्यक है कि विद्यालय आने वाला हर विद्यार्थी पूरी से यूनिफार्म पहनकर आए। इस अवसर पर यूआरसी प्रभारी नीरुद्दीन, प्रधानाध्यापक अफजलुल हक व नफिशा बानों आदि मौजूद रही।