{"_id":"5cc89f2fbdec220783607238","slug":"141556651823-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत नई बस्ती में बाईपास रोड के समीप एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मंगलवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हंगामा होते ही चिकित्सक सहित सभी कर्मचारी अस्पताल से फरार हो गए।
सोनभद्र जनपद के मद्धुपुर थाना के पुरवा गांव निवासी राजा विश्वकर्मा की पुत्री रिंकी विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को नई बस्ती के समीप एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोमवार को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इसके 4 घंटे बाद मां की हालत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने इसकी जानकारी चिकित्सक को दी तो तत्काल आधे-आधे घंटे के अंतराल पर इंजेक्शन लगाया गया। लगभग 11 बजे महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख चिकित्सक सहित सभी स्टाफ वहां से खिसक लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि हंगामा की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।