फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मौसम बदला, पारा लुढ़का, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

मौसम बदला, पारा लुढ़का, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Fri, 08 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मौसम बदला, पारा लुढ़का, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
पीडीडीयू नगर। दिल्ली व एनसीआर में बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर जिले तक पहुंच गया है। बुधवार की आधी रात के बाद तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान पर बादल छा गए। सुबह हल्की धूप खिली और फिर आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। गुरुवार की शाम हल्की बूंदाबांदी से ठंड और गलन बढ़ गई। इससे तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व रात का 16 डिग्री पर रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ठंड और गलन बढ़ गई थी लेकिन इधर कई दिनों से मौसम गरम होने लगा था। इसके बाद एनसीआर और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम फिर बदला है। बुधवार की रात अचानक ठंडी और तेज हवा चलने लगी। हवा की रफ्तार लगभग 14 किमी प्रति घंटे आंकी गई। सुबह भी आसमान पर बादल आते-जाते रहे। साथ ही ठंडी हवा चलती रही। शाम के लगभग साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और इसके कुछ देर बाद हुई बारिश से ठंड महसूस हुई। बारिश के कारण लोगों को आफिस से घर लौटने में परेशानी हुई। वहीं शाम को विभिन्न कोचिंग संस्थाओं से छात्र-छात्राओं को भी बारिश में भींगते हुए लौटना पड़ा। वहीं खेती किसानी की बात की जाए तो बारिश से किसानों की बांछें खिल गई हैं। उनका कहना है कि इस समय गेहूं सहित रबी की अन्य फसलों को पानी की सख्त आवश्यकता थी। जिन किसानों के खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पाता, उन किसानों की भी फसल अच्छी होने की उम्मीद बढ़ गई है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो एसएन पांडेय के अनुसार पछुआ और पुरवा हवाओं के मिलन से मौसम में बदलाव आया है। पूर्वांचल में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। फिलहाल अभी दो दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed