{"_id":"5c549ad2bdec2259c53e0bd1","slug":"141549048530-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई को लेकर दो पक्षों में झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई को लेकर दो पक्षों में झड़प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। विकासखंड के डैना गांव में काफी समय से सफाईकर्मी के न आने से ग्रामीणों के बीच साफ-सफाई को लेकर झगड़ा होने लगा है। गली में जल जमाव को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में खूब विवाद व गाली-गलौच हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्राम प्रधान ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया।
गांव की आबादी दो हजार से अधिक है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बीते दो साल से सफाई कर्मी के न आने से गांव के चारों ओर कूड़ा करकट का अंबार लगा है और नालियां बजबजा रही हैं। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी गांव में सफाईकर्मी नही आ रहे हैं। शुक्रवार को गांव में मुख्य मार्ग पर जल जमाव के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए एक पक्ष से बल्ली यादव, संग्राम, उमरांव व अनिल और दूसरे पक्ष से पप्पू यादव, श्यामलाल, रामधनी, रामअवध, शिवधनी के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। ग्राम प्रधान सुधीर यादव रिंकू ने बताया कि दो साल से गांव में सफाईकर्मी के नियुक्त न होने पर परेशानी बढ़ गयी है। वहीं एडीओ पंचायत विजय लाल ने बताया कि शीघ्र ही गांव में सफाईकर्मी नियुक्त कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।