{"_id":"5be9cdb2bdec22694b42c0f1","slug":"141542049202-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनअदालत में पांच मामलों का निस्तारण, बीस वाद विचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनअदालत में पांच मामलों का निस्तारण, बीस वाद विचाराधीन
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के नई बस्ती स्थित कार्यालय में विद्युत व्यथा निवारण फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश मोहम्मद अली की अध्यक्षता में जन अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 25 मामलों की सुनवाई हुई। इसमें पांच का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि बीस वाद को विचाराधीन रखते हुए वाराणसी स्थित कार्यालय पर ले गए।
आए दिन बिजली विभाग की शिकायतों को देखते हुए विद्युत नियामक आयोग ने जन अदालत लगाने का निर्देश दिया था। इसके तहत सोमवार को सुबह दस बजे से अदालत का आयोजन किया गया। इसमें फोरम में अध्यक्ष न्यायाधीश मोहम्मद अली के साथ तीन सदस्य वीआर सिन्हा, अनिल कुमार गुप्ता, एक्सईएन प्रवीण कुमार सिंह, उपखंड अधिकारी जन्मेजय साहू शामिल रहे। अधिशासी अभियन्ता प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि फोरम के समक्ष बिजली के संबंधित कुल 25 मामले आए, इसमें 5 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया जबकि 20 ऐसे मामले थे जो घरेलू विवाद के कारण लंबित थे। इन मामलों को निस्तारण के लिए फोरम सदस्यों ने रख लिया। बताया कि इस पर शीघ्र निर्णय कर उपभोक्ताओं को सूचित कर दिया जाएगा।