{"_id":"5bc38a95bdec2269796a8a55","slug":"141539541653-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की हुई पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की हुई पूजा अर्चना
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन देवी के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की पूजा अर्चना हुई। देवी मंदिर पर शक्ति उपासकों ने माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं ने शाम के वक्त देवी मंदिरों में माता के भक्ति की ज्योति जगाई। वहीं कई स्थानों पर षष्ठी तिथि मान कर पंडालों में कलश और मूर्ति की स्थापना की गई।
मां जगदंबे की आराधना से पूरा जिला भक्तिमय हो रहा है। नवरात्र के पांचवें दिन रविवार को घरों में स्थापित कलश में माता के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की पूजा की गई। शेरोवाली माता की आराधना में दुर्गा सप्तशति का पाठ कर मां की भव्य आरती उतारी गई। नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर, रविनगर, नई बस्ती, कैलाशपुरी, शाहकुटी, कैथापुर, परशुरामपुर, अमोघपुर, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार सहित विभिन्न देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। इसी तरह रेलवे कालोनी अंतर्गत आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, प्लांट डिपो, लोको कालोनी, यूरोपियन कालोनी, डीजल कालोनी सहित अन्य कालोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। दूसरी तरफ कई स्थानों पर षष्ठी तिथि मान कर माता कात्यायिनी की पूजा अर्चना की गई। यही नहीं सिकटिया के दुर्गा बाड़ी सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों में कलश और मूर्ति की स्थापना की गई।
पीडीडीयू नगर। नगर सहित पूरे जिले में दुर्गा पूजा के लिए पंडालों का निर्माण पूरा हो गया है। पंडालों के आस पास रंग बिरंगी लाइटों की आकर्षक सजावट की गई है। यही नहीं पंडालों के आस पास मेला भी लग गया है। पंडालों के आस-पास लाउडस्पीकरों पर देेवी गीत बजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में 207 स्थानों पर दुुर्गा पूजा पंडालों का निर्माण किया गया है। इसमें मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत 26 और अलीनगर थाना अंतर्गत 17 स्थानों पर पंडालों का निर्माण किया गया है। इसमें सर्वाधिक भीड़ पीडीडीयू नगर में होती है। पड़ाव, चंदासी बाद सर्वाधिक बड़ा मेला रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी में और मानस नगर में होता है। दुर्गा पूजा की शुरूआत 16 सितंबर से हो रही है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि पर पंडालों में मूर्तियां स्थापित स्थापित होंगी। नगर के अफीम कोठी रोड, पटेलनगर, रविनगर, आर्यसमाज मंदिर के पीछे, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, लाठ नंबर एक, परमार कटरा, अमोघपुर, तारनपुर, सिकटिया, राममंदिर में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। इसी तरह रेलवे के इंडियन इस्टीट्यूट कालोनी, मानसनगर, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, डीजल कालोनी, बिछुआ मंदिर में भव्य पंडालों में दर्शन पूजन के लिए लोग उमड़ते हैं। यही नहीं यहां मेला भी लगता है। पंडालों के आस पास विद्युत झालर और रंगीन बल्बों से आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है। लाउड स्पीकरों पर देेवी गीत बजाए जा रहे हैं। इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।