{"_id":"5bb3c862867a554f192abfa3","slug":"141538508898-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री रेस में रामानंद और आरजू ने जीता इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री रेस में रामानंद और आरजू ने जीता इनाम
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिला क्रीडा विभाग की ओर से मंगलवार को पुरुष और महिला दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुषों ने छह तथा महिलाओं ने तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने पालीटेक्निक कालेज के सामने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया और अव्वल आने वाले धावकों को ट्रैक सूट देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें रामानंद भारती को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
क्रास केंट्री रेस में पुरुष वर्ग में रामानंद भारती ने पहला, नीरज यादव ने दूसरा, लखंदर ने तीसरा, मुहम्मद कैश खान ने चौथा, मुलायम यादव ने पांचवां, मनीष यादव छठवां स्थाना हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में आरजू शाक्य ने पहला, जागृति मौर्या ने दूसरा, चंचला सिंह ने तीसरा, प्रियंका ने चौथा, अमिता मौर्या ने पांचवां व नेहा ने छठवां स्थान हासिल किया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को ट्रैक सूट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह, एसपी पांडेय, प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ल मौजूद रहे।