{"_id":"5bb3c855867a557f6f60dcc2","slug":"141538508885-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। बेतहाशा बढ रही महंगाई, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय चौराहे पर बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
सगड़ी पर बाइक और रसोई गैस सिलेंडर रख कर सपा कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव व प्रधान विरेंद्र यादव ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से देश की जनता त्रस्त हो गई है। डीजल के दामों में वृद्धि का असर किराया सहित अन्य वस्तुओं पर पड़ रहा है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम भी आसमान छूने लगा है। इससे समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से इस्तीफा देने की मांग की। जुलूस में चल रहे कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, दलितों पिछड़ों व गरीबों पर अत्याचार बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। जुलूस क्षेत्र के बहादुरपुर, मडिया, जलीलपुर, चौरहट, भोजपुर होते हुए सपा कार्यालय पहुंच समाप्त हुआ। जुलूस व सभा में सौरभ आर्या, सौरभ सिंह, बृजेश यादव, विशाल सिंह, अनिल श्रीवास्तव, गोलू उपाध्याय, नेहाल, राधेश्याम मिश्रा, विक्की मिश्रा, यशवंत ओझा, अंकित पांडेय, सोनू सेठ, शनि पासवान, साकेत पांडेय शामिल थे।