फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बराबरी पर छूटी सोनाली व नंदिनी की कुश्ती

बराबरी पर छूटी सोनाली व नंदिनी की कुश्ती

Sat, 15 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बराबरी पर छूटी सोनाली व नंदिनी की कुश्ती
भगवान श्रीकृष्ण की बरही के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बरहुआ दंगल समिति की ओर से सैदूपुर स्थित किसान इंटर कालेज में कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। वहीं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली दिल्ली की सोनाली व वाराणसी की नंदिनी के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता का आरंभ विशिष्ट अतिथि जितेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

शुरुआती दंगल में मुगलसराय के विष्णु दयाल व गढ़वा के धन्नू के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें विष्णु दयाल धन्नू को पटखनी देकर विजेता बने। वहीं इसहुल के संदीप ने शहाबगंज के बबलू को, प्रेमनाथ ने राकेश को, मुगलसराय के सूरज यादव ने भवानीपुर के मुकेश को पराजित किया। इसके अलावा हाजीपुर के सूरज, इसहुल के भिवन, रामनगर के आकाश, इसहुल के हनुमान, मुगलसराय के अनिल यादव, इसरौली के भानू की कुश्ती बराबरी पर छूटी। खास बात यह रही कि इसहुल के ध्रुव से मुकाबला के लिए कोई भी पहलवान तैयार नहीं हुआ। इसके अलावा कई और पहलवानों ने दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यक्ष छोटेलाल, श्रीकांत कुशवाहा, दीनदयाल जायसवाल, अशर्फी मौर्य, जमालुद्दीन, नरसिंह, रामकिशुन, मोहम्मद इलियास, महेंद्र साहू, सुनील, केशव यादव, राजेश यादव उपस्थित रहे। मैच रेफरी फूलचंद व लल्लन पासवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed