{"_id":"5b5f67444f1c1b52748b7d01","slug":"141532979012-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मय हुआ पूरा जिला, हर हर महादेव के गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मय हुआ पूरा जिला, हर हर महादेव के गूंजे शिवालय
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भगवान शिव की अत्यंत प्रिय सावन माह के पहले सोमवार को बाबा भोले के जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शिवालयों में सोमवार की भोर से ही हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगने लगे। घंट-घड़ियाल से पूरा नगर और जिला गुंजायमान रहा। इसके पहले शिव मंदिरों को फूल माला और विद्युत झालरों से सजाया गया। मंदिर के बाहर फूल माला, बेलपत्र, धूपबत्ती, फल सहित अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई। शाम के वक्त भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
रविवार की आधी रात के बाद से ही सावन के पहले सोमवार को शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्त शिवालयों के बाहर पहुंच गए। मंदिर का दरवाजा खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारा जलाभिषेक किया। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार की माला, चंदन आदि से पूजन अर्चन किया और धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित की। नगर के कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर आदि मुहल्लों के साथ रेलवे क्षेत्र के आरपीएफ कालतोनी, गया कालोनी, मानसनगर, मानसनगर, डीजल कालोनी, प्लांट डिपो सहित अनय कालोनियों स्थित मंदिर पर भोर से ही जलाभिषेक के लिए महिला पुरुष शैव उपासकों की भीड़ रही। जगह जगह मंदिरों पर भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक भी किया।
शिकारगंज। क्षेत्र के हेतिमपुर के दुबेपुरमाफी स्थित याज्ञवलक्य की तपोभूमि में पहले सोमवार को बाबा जागेश्वरनाथ धाम बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमान रहा। जागेश्वरनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर कांवरियों तथा शिवभक्त नर-नारियों ने जलाभिषेक किया। शिवालय परिसर में भक्तों भीड़ रही। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान सक्रिय रहे।
विज्ञापन
सोमवार को मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों तथा नर-नारियों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शिवलिंग का दर्शन-पूजन करने के लिए नर-नारियों का रंग-बिरंगे परिधानों में सैलाब उमड़ा रहा। नर-नारियों ने गंगाजल, माला फूल, बेलपत्र, मदार की माला, भांग-धतूरे के साथ बाबा के स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान परिसर में लगे मेले का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इस दौरान मेले की सुरक्षा के लिए कोतवाल के साथ पुलिस, पीएसी तथा महिला पुलिस तैनात रही।
पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक केे लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज होती रही। भक्तों ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा से बाबा का शृंगार किया।
इलिया संवाददाता के अनुसार सावन की पहले सोमवार को क्षेत्र के कलानी, भीटिया एवं खरौझा गांव के शिव मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। रात से ही तेज बारिश के बाद भी भक्तों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। शिवालयों में दर्शन करने की कतार लगी रही। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास का इलाका गुलजार रहा। धानापुर संवाददाता के अनुसार सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के महराई स्थित आनंदेश्वर मंदिर पर भोर से ही भक्तों की भीड़ रही। भक्त नरौली गंगा घाट से जल लेकर बोल बम का नारा लगाते हुए भक्त मंदिर पर पहुंचे और जलाभिषेक किया।