{"_id":"5b47af164f1c1bce3b8b4ba1","slug":"141531424534-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप कैनाल चालू कराने के लिए किसानों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप कैनाल चालू कराने के लिए किसानों का विरोध प्रदर्शन
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र में स्थित मिल्कीपुर पंप को मरम्मत के नाम पर धान की रोपाई के सीजन में बंद होने से रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को बंद पड़े कैनाल को चालू कराने की मांग करते हुए किसान सड़क पर उतर आए। समाजवादी मजदूर सभा के चंद्रभानु यादव के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को पंप कैनाल पर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पंप कैनाल चालू कर सिंचाई के लिए पानी नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मिल्कीपुर स्थित पंप कैनाल के हेड पर धरना सभा में चंद्रभानु यादव ने कहा कि किसानों की खेती के समय पंप कैनाल को बंद करना ठीक नहीं है। पानी के अभाव में दर्जनों गांव के किसान अभी तक धान की नर्सरी नहीं डाल पाए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा कर रही है। सभा में सोशल मीडिया प्रभारी ईशान मिल्की ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की झूठी हितैषी बन रही है। सरकार किसानों को समय से बिजली पानी नहीं दे पा रही है। विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष आस मोहम्मद ने कहा कि किसानों को मेंटेनेंस के नाम पर समय से नहरों में पानी अभी तक नहीं छोड़ा गया। सभा के बाद पंप कैनाल पर तैनात अवर अभियंता जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। अवर अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर पंप कैनाल चालू कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर छेदी यादव, सुरेश सिंह, खुर्शीद आलम, शकीला बानो, अनिल यादव, रामाज्ञा यादव, नजमा बेगम, प्रमिला, पप्पू यादव, बाबू भाई, महमूद भाई, पिंकी, बच्चे लाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता नंदलाल यादव ने और संचालन अंजनी यादव ने किया।