फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम ने जारी की 123 लेखपालों को नोटिस

एसडीएम ने जारी की 123 लेखपालों को नोटिस

Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने जारी की 123 लेखपालों को  नोटिस
चंदौली, सकलडीहा। मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद हड़ताल जारी रखने वाले तहसील के 123 लेखपालों को बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम आशीष कुमार ने नोटिस जारी की। हालांकि किसी लेखपालों ने नोटिस ग्रहण नहीं किया है। बावजूद इसके कार्रवाई से आंदोलनरत लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है। पिछले माह से लेखपाल अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर कलम बंद आंदोलन कर रहे हैं। इससे हजारों आय, जाति, निवास आदि प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस व समाधान दिवस के दर्जनों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भीनहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पूर्व लेखपालों के काम पर न लौटने पर कार्रवाई का संकेत दिया था। बावजूद इसके लेखपाल अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तहसील में कार्यरत लेखपालों के नाम से नोटिस जारी की है। उन्होंने बताया कि एस्मा लगा होने के कारण लेखपालों का हड़ताल गैर कानूनी है। लेखपालों को नोटिस जारी की गई है। बस्ता जमा न करने पर उनका निलंबन किए जाने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा उनकी सेवा समाप्ति के लिये शासन को पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed