फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वैदिक मंत्रोच्चार और आयतों के बीच वैवाहिक सूत्र में बंधे 117 जोड़े

वैदिक मंत्रोच्चार और आयतों के बीच वैवाहिक सूत्र में बंधे 117 जोड़े

Fri, 15 Jun 2018 01:09 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार और आयतों के बीच वैवाहिक सूत्र में बंधे 117 जोड़े
शादी

विज्ञापन
नियामताबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को बिलारीडीह शिव मंदिर पर आयोजित विवाह में 117 जोड़ों ने एक दूसरे का वरण किया। समारोह में दो मुस्लिम जोड़ों ने माह ए रमजान में वैवाहिक बंधन में बंधे। इस दौरान जिले के गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी प्रदान किए।

जिलापंचायत की ओर से आयोजित वैवाहिक समारोह की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। यहां मुख्य पंडाल के साथ घरातियों, बरातियों व अन्य अतिथियों के भोजन व नाश्ता के पंडाल लगाए गए। सुबह से ही वर और वधू पक्ष के लोग नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए, वहीं अतिथियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर में द्वार पूजन सहित अन्य विधियों के बाद युवक और युवतियों को विवाह मंडप में बैठाया गया। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 115 जोड़ों ने एक दूजे का साथ निभाने का संकल्प दोहराया और एक दूसरे का वरण किया। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों ने भी कुरान की आयतों के बीच निकाह कबूल की। इस मौके पर अतिथियों की ओर से पंखा, पलंग, बिस्तर, बर्तन, सिलाई मशीन, साइकिल , आभूषण आदि उपहार स्वरूप नवदंपती को भेंट किए गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि समाज के ऐसे वर्ग के लोग जो अपने पुत्र व पुत्रियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते हैं। उनके लिए प्रदेश सरकार इस योजना का संचालन कर रही है। एक ही मंडप में एक साथ 117 जोड़ों की शादी होना सौभाग्य की बात है। आयोजक जिला पंचायत सदस्य बदेलाल सोनकर ने आगंतुकों का धन्यवाद दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने भी नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, प्रमोद तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, राणा सिंह, श्यामजी सिंह, बृजेश बिंद, शैलेंद्र यादव, गुलाब सोनकर, जयगोपाल बिंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed