{"_id":"5aa4314c4f1c1ba8758b4b7d","slug":"141520709964-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ मुखर हुए वामपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ मुखर हुए वामपंथी
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। देश के विभिन्न स्थानों पर लेनिन, बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी की तोड़ी गई मूर्ति पर वामपंथी मुखर हो गये हैं। शनिवार को भाकपा माले ने नगर स्थित तांगा स्टैंड पर आयोजित सभा में मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ भड़ास निकाली। इसके पूर्व मानसरोवर तालाब से तांगा स्टैंड तक प्रतिवाद मार्च निकाला।
वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा में कामरेड लेनिन, यूपी के मेरठ में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर, तमिलनाडु में पेरियार व केरल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्तियां तोड़ने से सामाजिक न्याय की लड़ाई खत्म नहीं होगी। देश में कोई सोच रहा है कि तानाशाही कायम हो जाएगी तो वामपंथी एकता ऐसा नहीं होने देेगी। कार्यकर्ताओं ने मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सजा दिये जाने की मांग की। इस दौरान फांसीवादी ताकतों शर्म करो, महापुरूषों की मूर्तियां तोड़ना बंद करो जैसे नारे लगाये। इस दौरान शशिकांत कुशवाहा, मिठाई लाल, रमेश राय, जीरा देवी, किस्मत यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, शिवनारायण बिंद मौजूद रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण सिंह व संचालन अनिल पासवान ने किया।