फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 29 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
दुर्गा जी

विज्ञापन
मुगलसराय। महाष्टमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। रात में तो स्थिति यह हो गई कि पंडालों वाले रास्ते पर तिल रखने की भी जगह नहीं रही। इस दौरान भव्य मेला लगा। इसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। पंडालों में माता के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को संभालने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े।

जिले में 191 से अधिक स्थानों पर निर्मित दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, प्रथम पूज्य गणेेश, कुमार कार्तिकेय की सुबह विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। महाष्टमी पर भक्तों ने माता को पुष्पाजंलि अर्पित की। पूजन अर्चन के बाद माता के झांकी की भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान भक्तों ने माता के खूब जयकारे लगाए। शाम होते होते पंडालों में अत्यधिक भीड़ हो गई। नगर के सिकटिया दुर्गा बाड़ी, रविनगर, पटेलनगर, नई सट्टी, अफीम कोठी रोड, न्यू महाल, जायसवाल भवन, लाठ नंबर एक और दो, गल्ला मंडी, परमार कटरा, आरपीएफ कालोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट, राम मंदिर, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कालोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर, तारनपुर, डीजल कालोनी सहित अन्य स्थलों पर तैयार भव्य पंडालों में माता की मूर्तियां आकर्षक ढंग से सजाई गई। यहां मेला भी लगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। इंडियन इंस्टीट्यूट और मानसनगर नगर में पूजा पंडालों के आस पास भव्य मेला लगा रहा। यहां आकाशीय झूला, नाव, ब्रेकिंग डांस, जंपिंग ब्वाय, मौत का कुंआ, ट्वाय ट्रेन, ड्रैगन झूला आदि पर झुलने के लिए कतार लगी। मेला में गुब्बारे, खिलौने की दूकानों पर भी भीड़ रही। इसके अलावा चाट पकौड़ी, गोलगप्पा, चाउमिन, दक्षिण भारतीय व्यंजन, मोमोज, मुंगफली, चुड़ा, रेवड़ी आदि की दुकानों पर लोग जुटे। इसी तरह चंदासी मंडी में स्थापित दुर्गा पूजा को देखने लोग जुटे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पड़ाव की ओर से पड़ाव चौराहे पर लाल किला की तर्ज पर बना पंडाल दर्शकों को आकर्षित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed