फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसानों की आय दोगुनी करने की योजना बना रही सरकार

किसानों की आय दोगुनी करने की योजना बना रही सरकार

Fri, 15 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
किसानों की आय दोगुनी करने की योजना बना रही सरकार

विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश व केंद्र की सरकार अपने चुनावी वादों पर पूरी तरह से कायम है। सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही इसका असर दिखेगा। ये बातें भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने चंदौली के एक वाटिका में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में कहीं।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। उस समय आध्यात्मिक व अन्य दृष्टि से 1750 तक विश्व की आर्थिक व्यवस्था में 25प्रतिशत योगदान रहा। यह उस समय था जब 87 फ़ीसदी गांव में लोग निवास करते थे। अब 62 प्रतिशत लोग खेती किसानी पर निर्भर हैं। किसान खेती छोड़ कर भाग रहा है। इसके लिए वर्तमान की सरकार नहीं बल्कि पूर्ववर्ती सरकार है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उनके आमदनी को लेकर सरकार पूरी तरह से चिंतित है। वह यह आरोप लगा रही हैं कि 70000 करोड़ रुपया माफ किया गया लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि यह उनके समय में किसानों की कर्जमाफी पूरे देश में की गई थी। वर्तमान सरकार सिर्फ उत्तर प्रदेश में 36000 करोड़ रुपए माफ कर चुकी है। सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिक आरपी रघुवंशी, समर पांडेय आदि ने किसानों को आधुनिक खेतीकेबारे में जानकारी दी। सम्मेलन में राणा सिंह, अनिल सिंह, शमशेर बहादुर, सुरेंद्र सिंह, शशि प्रकाश सिंह, सूर्यमणि तिवारी, शिव शंकर पटेल, आशीष रघुवंशी, सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने और संचालन शशि शंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन


जब भाषण के बीच में ही कार्यकर्ता लंच पैकेट के लिए टूटे
चंदौली (ब्यूरो)। किसान कल्याण सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में आए किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह तोमर सभा को संबोधित कर रहे थे तभी कार्यकर्ताओं के बीच लंच पैकेट बांटने का काम शुरू हो गया। लंच पैकेज के लिए कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई और इससे भगदड़ की स्थिति हो गई। इस पर पूर्व अध्यक्ष ने भाषण रोक कर कार्यकर्ताओं को खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय पाल सिंह तोमर का हुआ स्वागत
पडाव(ब्यूरो)। स्थानीय चौराहे पर गुरुवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर पटेल के नेतृत्व में चंदौली किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे किसान मोर्चा केपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने विजयपाल सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत मे प्रभात, नगीना, विजय, मनोज पटेल, पूरे सरदार, रिशु दीवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed