फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Mon, 11 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विज्ञापन
मुगलसराय। रविनगर स्थित स्टार इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट का वार्षिकोत्सव रविवार को नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक देवीचरण ओझा व मुख्य अतिथि गायक ओम तिवारी ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक देवीचरण ओझा ने आज के युग में कम्प्यूटर शिक्षा के महत्व को बताया। कहा कि आज का युग डिजीटल युग डिजिटल युग है और यदि आप अपने जीवन को सरलता पूर्वक बिताना चाहते है तो आपके लिए कम्प्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक है।

मुख्य अतिथि गायक ओम तिवारी ने अपने गीत से कार्यक्रम में चार चांद ही नहीं बल्कि वहां उपस्थित लोगों को अपने गीतों से मदहोश कर दिया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं के द्वारा नगाढ़े संग ढोल, राधा नाचेगी, मोहे रंग दो, बोले चुड़िया व चक दे इंडिया जैसे नृत्यों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं गायन में भोजपुरी गीत जिंदगी के खेला, तुने ओ रंगिले कैसा जादू किया, तुझसे नाराज नहीं जिदंगी जैसे गीतों को छात्र-छात्राओं ने गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बीच-बीच में संचालक अभय तिवारी अपने चुटकुलों व शायरी से भी दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा परवरिश व भ्रष्टाचार जैसे नाटक भी दर्शकों के लिए प्रेरणादायी बने। संस्था के निदेशक दीपक ओझा ने अपने संबोधन में बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान देकर उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य में प्रथम दीपाशिखा पाठक, द्वितीय शिवानी श्रीवास्तव, तृतीय चांदनी रही। गानों में रेनूका शर्मा प्रथम, निक्की गुप्ता द्वितीय, रूपांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर तौसिफ खान, सुमित वर्मा, आयुष जायसवाल, प्रिया वर्मा, प्रतीक सिंह, राजकुमार, नितिश, विजेंद्र व सोनू आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता व अतिथियों का स्वागत मानक घोष ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पवन कुमार ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed