फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समस्याओं से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा .

समस्याओं से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा .

Wed, 06 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
समस्याओं से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा .
मुग़लसराय। राजेन्द्र नगर से नई दिल्ली जा रही 12393 अप संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में समस्याओं से नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच कर यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और गंतव्य के लिए रवाना किया। ट्रेन रात सवा नौ बजे स्टेशन पर पहुंची और पंद्रह मिनट विलंबित होकर करीब पौने दस बजे गंतव्य को रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि मामला दानापुर मंडल का है। कोच भी वहीं से लगाया गया था। किन कारणों से ऐसा किया गया कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन को सही समय से चलाने की गरज से रेक को बदल कर राजेंद्र नगर से चलाया। यात्रियों के अनुसार रेक बदले जाने की वजह से सीट की संख्या कम हो गई। यात्रियों को जैसे तैसे एडजस्ट किया गया। यही नहीं यात्रियों को जो कंबल उपलब्ध कराया गया वह भी गंदा था। ट्रेन में पेंट्रीकार न होने से खाने पीने को भी दिक्कत हुई। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल प्रशासन के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नही हुई। ट्रेन मुग़लसराय के प्लेटफार्म संख्या चार पर रात सवा नौ बजे पहुंची तो यात्रियों का सब्र जवाब दे गया। यात्री प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा करने लगे। निर्धारित ठहराव के बाद सिग्नल हुआ और ट्रेन चलने लगी तो यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेंकटेश, जीआरपी उपनिरीक्षक राजेश कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे की वजह से ट्रेन दस मिनट की देरी से रात करीब पौने दस बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed