फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   14 trains will be canceled till March 2 due to construction work

बछवारा में यार्ड रिमाडलिंग के कारण दो मार्च तक रहेगी 14 जोड़ी ट्रेनें

Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
14 trains will be canceled till March 2 due to construction work
पीडीडीयू नगर। दिल्ली हावड़ा (वाया पटना) रेल रूट पर बछवारा स्टेशन के समीप यार्ड में निर्माण कार्य के कारण 25 फरवरी से दो मार्च तक इस रूट से होकर गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेगी। वहीं चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें दूसरे रास्ते से चलेगी। चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित समापन स्टेशन के पहले ही रोक दिया जाएगा। इससे पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर ही असर पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि एनआई (नन इंटरलाकिंग) कार्य की वजह से कटिहार सोनपुर, कटिहार-समस्तीपुर, राजेंद्रनगर जयनगर पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसी तरह नई दिल्ली सहरसा क्लोन हमसफर, सहरसा-बरौनी एक्सप्रेस,सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, भागलपुर-मुजफ्फरपुर, हबीबगंज-अगरतल्ला एक्सप्रेस, गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस, डॉ. आंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस,कोलकाता-सीतामढी एक्सप्रेस, सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस, कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेगी। बलिया-सियालदह एक्सप्रेस पाटलीपुत्र मोकामा के रास्ते चलेगी तो लोक मान्यतिलक टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस पटना-मोकामा-न्यू बरौनी के रास्ते चलेगी। मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस पाटलिपुत्र- हाजीपुर-समस्तीपुर के रास्ते, आनंदविहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस पटना-मोकामा-न्यू बरौनी के रास्ते, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली एक्सप्रेस न्यू बरौनी-मोकामा-पटना के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed