फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   14 stolen watches and brass pitchers recovered

Chandauli News: चोरी के 14 घंटे और पीतल के गगरे बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
14 stolen watches and brass pitchers recovered
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंदिरों से घंटे चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 14 बड़े-छोटे घंटे और एक पीतल का गगरा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश निषाद निवासी पूरागनेश थाना बलुआ के रूप में हुई है। सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि आकाश निषाद ने मंदिरों से घंटे और पीतल के सामान चोरी करने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर अगस्तीपुर स्थित एक भट्ठे से चोरी किए गए घंटे और गगरा बरामद किया गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आकाश निषाद पर इससे पहले भी बलुआ, अलीनगर और सदर चंदौली थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बार-बार जेल जाने के बावजूद वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीओ सकलडीहा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed