{"_id":"5ce1af87bdec2207863ab755","slug":"131558294407-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में इवीएम ने दिया धोखा, परेशान रहे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में इवीएम ने दिया धोखा, परेशान रहे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के दौरान कई बूथों पर ईवीएम ने धोखा दे दिया। ईवीएम की खराबी की वजह से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। कहीं एक घंटे तो कहीं दो घंटे मतदान बाधित रहा। इसको लेकर मतदाताओं में आक्रोश रहा।
नगर में एसजी पब्लिक स्कूल के बूथ संख्या 85 और 86 पर सुुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गया। इससे एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसी तरह प्राथमिक पाठशाला सुलतानीपुर लेडुवापुर में ईवीएम खराब होने की वजह से सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय भुड़कुड़ा बूथ संख्या 144 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण तीस मिनट की देरी से मतदान हुआ। पड़ाव के मढिया पर एक घंटे और मन्नापुर प्राथमिक विद्यालय पर डेढ़ घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। नगर से सटे जूनियर हाई स्कूल सदलपुरा, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर, प्राथमिक विद्यालय चांदपुर, प्राथमिक विद्यालय बहबलपुर आदि स्थानों पर ईवीएम की गड़बड़ी से एक घंटै की देरी से मतदान शुरू हुआ। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कंजेहरा में डेढ़ घंटे, जमुड़ा में 2 घंटे, ककरैत में एक घंटे, बकौड़ी में एक घंटे, कोरमी में आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार कम्हरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यायल पर पर मतदाता पर्ची न मिलने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के धरहरा, टिमिलपुर, खडे़हरा, ताजपुर आदि बूथों पर ईवीएम की खराबी से मतदान देरी से शुरू हुआ।
मतदान केंद्र में लगी आाग, अफरा तफरी
पीडीडीयू नगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोरी स्थित मतदान केंद्र पर रसोई घर में खाना बनाते समय रसोई गैस की पाइप लाइन में लीकेज से आग लग गई। इससे 15 मिनट तक मतदान केंद्र पर अफरा तफरी रही। आग से रसोई घर में रखा सारा सामान जल गया। खाना बना रहे रसोईया तारा देवी, आशा देवी, रीता देवी, मुनरी देवी, कृष्णावती देवी ,किशनवती देवी ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
अग्रसेन सेवा समिति ने लगाया प्याऊ
पीडीडीयू नगर। लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए अग्रसेन सेवा समिति की ओर से नगर पालिका कार्यालय के समीप निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। यहां रास्ते से गुजरने वाले मतदाताओं को गुड़ और पेठा खिलाकर ठंडा पानी पिलाया गया। इस दौरान राम किशोर पोद्दार, सुरेश डेरोलिया, मुरारी लाल भूतिया, रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल, आनंद मोदी, गौरव कंदोई, मोहित गुप्ता रहे।
मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़े
धीना। थाना क्षेत्र के महुरा प्रकाशपुर में बने मतदान केंद्र के बाहर रविवार की शाम पांच बजे मतदान करा रहे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग चोटिल हुए। आस पास के लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया।
मतदान केंद्र पर पहले ही पड़ चुका था मत
पीडीडीयू नगर। अमर वीर इंटर कॉलेज धानापुर में रविवार को दोपहर में मतदान करने गई एक किशोरी को पता चला कि उसका मत पहले ही पड़ चका है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। इस बीच मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी पहुंच गए। किशोरी ने विधायक से शिकायत की। इस पर विधायक के हस्तक्षेप के बाद किशोरी का मत दिलाय गया।