फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अब 31मार्च तक निरस्त रहेगी ठंड से रद्द ट्रेने ी

अब 31मार्च तक निरस्त रहेगी ठंड से रद्द ट्रेने ी

Thu, 07 Feb 2019 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
अब 31मार्च तक निरस्त रहेगी ठंड से रद्द ट्रेने ी
पीडीडीयू नगर। मैदानी इलाकों में मौसम में भरे सुधार होने लगा है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन अभी प्रभावित है। इसको देखते हुए रेलवे ने 15 दिसंबर से 13 फरवरी तक रद्द की गईं ट्रेनों के निरस्तीकरण की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार डाउन फरक्का एक्सप्रेस दो अप्रैल तक जबकि अप फरक्का 31 मार्च तक रद्द रहेगी। वहीं, अप सियालदह-आनंद विहार 31 तक और डाउन आनंद विहार-सियालदह दो अप्रैल तक, डाउन झांसी-कोलकाता 29 मार्च तक और अप कोलकाता झांसी 31 मार्च तक, अप हावड़ा-आनंद विहार 29 तक और डाउन आनंद विहार-हावड़ा 31 तक, अप दानापुर-आनंद विहार 31 तक और डाउन आनंद विहार-दानापुर एक अप्रैल तक निरस्त रहेेगी। इसी तरह पटना नई दिल्ली अप संपर्क क्रांति बुधवार को और डाउन संपर्क क्रांति गुरुवार को निरस्त रहेगी। अप महाबोधि सोमवार को और डाउन महाबोधि मंगलवार को, अप पटना कोटा शुक्रवार को और डाउन कोटा पटना शनिवार को, अप गंगा सतलुज एक्सप्रेस गुरुवार को और डाउन गंगा सतलुज एक्सप्रेस शनिवार को, अप भागलपुर आनंद बिहार गरीब रथ गुरुवार को और डाउन गरीब रथ बुधवार को, अप हिमगिरी मंगलवार को और डाउन हिमगिरी गुरुवार को, अप विभूति एक्सप्रेस मंगलवार को और डाउन विभूति बुधवार को, अप पंजाब मेल सोमवार को और डाउन पंजाब मेल बुधवार को, अप कोलकाता-जम्मूतवी बुधवार को डाउन शुक्रवार को, अप हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार को और डाउन गुरुवार को, अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को जबकि डाउन मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed