फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पर्यावरण प्रदूषण रोकने को व्यक्तिगत प्रयास जरूरी

पर्यावरण प्रदूषण रोकने को व्यक्तिगत प्रयास जरूरी

Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण रोकने को व्यक्तिगत प्रयास जरूरी

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापित त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पर्यावरण कुंभ काशी कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण के प्रति चेतना, चिंतन एवं पर्यावरणीय खतरों से निपटने के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निबंध, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. सबिता पाढ़ी ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति चेतना बहुत जरूरी है। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण दूर करने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर किये जाने वाले प्रयासों पर बल दिया। डॉ. राजनाथ यादव ने कहा कि भारतीय प्रयासों के द्वारा पर्यारवरणीय खतरों से बचा जा सकता है। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में प्रीति चैहान प्रथम, आजाद कुमार सक्सेना द्वितीय एवं रीमा मौर्या का तृतीय स्थान रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आजाद कुमार सक्सेना, द्वितीय स्थान साक्षी तिवारी, तृतीय स्थान रोशन कुमार मौर्य एवं ज्योति तिवारी का रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा वर्मा, द्वितीय स्थान चन्दन कुमार, तृतीय स्थान रजनी सिंह एवं वैष्णवी अग्रहरि रही। इस दौरान डॉ. संगीता, डा. पवन गुप्ता, डॉ. त्रिलोकीनाथ, डॉ. पकंज कुमार झा, विनोद कुमार, विनय कुमार, अवधेष झा, राजेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। संचालन डॉ. रीतू खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed