फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   किसान के बेटे शुभम पटेल का आईईएस में चयन

किसान के बेटे शुभम पटेल का आईईएस में चयन

Sun, 11 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसान के बेटे शुभम पटेल का आईईएस में चयन

विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के पिपरियां गांव निवासी किसान चंद्रशेखर पटेल तथा हाउसवाइफ संगीता के पुत्र कुंवर शुभम पटेल (23) का चयन आईईएस में होने से क्षेत्र में हर्ष है। शुभम के दादा, दादी रामनिहोर तथा रूपवंती देवी अपने पौत्र की सफलता से गदगद हैं। पिपरियां गांव निवासी शुभम पटेल की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से आरंभ हुई थी। इसके बाद शुभम ने सीएचएस की प्रवेश परीक्षा पास कर वाराणसी में प्रवेश लिया। शुभम ने प्रथम प्रयास में ही आईआईटी के लिए जेईई एडवांस की परीक्षा पास की तथा आईआईटी दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक की डिग्री के बाद उसने आईईएस की परीक्षा में भाग लिया तथा प्रथम प्रयास में ही आईईएस की परीक्षा में 160 चयनित अभ्यर्थियों में से 92वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र तथा परिवार का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed