{"_id":"5bb27809867a5501370f04f2","slug":"131538422793-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रस्तुत किया तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रस्तुत किया तर्क
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सविता पाढ़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंहिसा की वकालत की। उन्होंने बिना किसी हिंसा के देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। उनके संघर्ष व प्रयासों का परिणाम है कि आज हम सभी स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता व अखंडता को बचाए रखने के लिए महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों का अनुशरण करना होगा। इस मौके डा. पंकज झा, डा.राजनाथ यादव, डा. पवन गुप्ता, डा. गायत्री माहेश्वरी, डा.रीतू खरवार, डा.संगीता के शोभनाथ, विनोद कुमार, विनय कुमार, अवधेश झा, सर्वजीत चौहान, शिवशंकर उपस्थित रहे।